Bihar State Minorities Commission

Bihar State Minorities Commission

Bihar State Minorities Commission के पूर्व अध्यक्ष यूनुस हुसैन हकीम की किताब का लोकार्पण

 

Bihar State Minorities Commission

शिक्षा मंत्री के मुताबिक प्रो0 यूनुस हुसैन हकीम की किताब मुसलमान और तालीम एक अनूठी किताब है। तालीम की अहमियत और मुसलमानों के लिए तालीम की जरूरत पर ये किताब काफी अच्छे अंदाज में पूरे तर्कों के साथ बात करती है।

हिंदी में लिखी गई Bihar State Minorities Commission के पूर्व अध्यक्ष प्रो0 मोहम्मद यूनुस हुसैन हकीम की किताब मुसलमान और तालीम का लोकार्पण किया गया। ये किताब उर्दू और हिंदी दोनों में मौजूद है। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने यूनुस हुसैन हकीम की किताब का विमोचन करते हुए कहा की आज लोग किताबों से दूर हो रहे हैं जबकि जिंदगी की कामयाबी किताबों से ही हो कर गुजरती है। शिक्षा मंत्री के मुताबिक प्रो0 यूनुस हुसैन हकीम की किताब मुसलमान और तालीम एक अनूठी किताब है। तालीम की अहमियत और मुसलमानों के लिए तालीम की जरूरत पर ये किताब काफी अच्छे अंदाज में पूरे तर्कों के साथ लिखी गई है। उन्होंने कहा की प्रो0 यूनुस हुसैन हकीम शिक्षा के मामले पर कई वर्षों से काम करते आ रहे हैं। इस्लाम के सिलसिले में उनकी समझ और तालीम के मामले में उनकी संजीदगी इस किताब में साफ तौर से दिखाई देती है।

ये भी पढ़ें- Minority Hostel Bihar

Bihar State Minorities Commission

कई किताबों के हैं लेखक

प्रो0 यूनुस हुसैन हकीम कई किताबों के लेखक हैं। वो साइंस के शिक्षक होने का साथ-साथ इस्लाम के एक अच्छे जानकार हैं। यूनुस हुसैन हकीम बिहार राज्य मदरसा एजुकेशन बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं। Bihar State Minorities Commission के अध्यक्ष की जिम्मेदारी उन्होंने संभाली है। प्रो0 यूनुस हुसैन हकीम मदरसा तालीम से लेकर मॉडर्न एजुकेशन के विद्वान हैं। यूनुस हुसैन हकीम की किताब मुसलमान और तालीम में इस बात को खासतौर से बताया गया है कि इस्लाम किस तरह से तालीम पर जोर देता है। तालीम हासिल करने को फर्ज की श्रेणी में ला कर खड़ा किया है। फिर भी तालीम  के मामले में मुसलमान हाशिए पर है। प्रो0 यूनुस हुसैन हकीम ने अपनी किताब के जरिए मुस्लिम समाज के बीच तालीम की शमा रौशन करने की भरपूर कोशिश की है। इस्लाम की रौशनी में तालीम के महत्व पर जोर देते हुए ये किताब लोगों को तालीम हासिल करने की प्रेरणा देता है।

ये भी पढ़ें- State Haj Committee

 

Previous article
Next article

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

You cannot copy content of this page