women reservation in Bihar and Muslim girls education in Hindi

 

This article on women reservation in Bihar and Muslim girls education in Hindi

 

 

बिहार के सरकारी नौकरियों में महिलाओं की बढ़ेगी भागीदारी

 

 

सरकारी नौकरियों में अल्पसंख्यक महीलाओं को कितना होगा फायदा।

 

women reservation in Bihar and Muslim girls education in Hindi बिहार की नीतीश सरकार ने महीलाओं को 35 फीसदी का आरक्षण देकर महिला सशक्तिकरण की एक मज़बूत बुनियाद रखी है। इस आरक्षण का फायदा सुबे के तमाम नौकरियों में महिलाओं को मिलेगा। सरकार ने सभी महिलाओं को एक समान मौका फराहम कराया है। सुबे की सभी नौकरियों के सभी ओहदों पर सीधी नियुक्ति में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। इस फैसले से अब सभी दफतरों में महिलाओं की तादाद नज़र आएगी और आरक्षण ना सिर्फ उनकी कामयाबी का रास्ता हमवार करेगा बल्कि उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने का भी एक बड़ा ज़रिया बनेगा।

 

women reservation in Bihar and Muslim

 

आरक्षण से मुस्लिम महिलाओं को कितना होगा फायदा।

 

बिहार में मुसलमानों की शैक्षणिक हालत बहुत बेहतर नहीं है उसमें महिलाओं की शिक्षा का स्तर और भी खराब है। सरकार की तरफ से महिलाओं को आरक्षण देने की बेहतर शुरुआत हुई है जिसका फायदा ज़ाहिर है उनको होगा जो तालीम याफता है और सरकारी नौकरी करने की ख्वाहिशमंद। मुस्लिम समाज आज भी लड़कियों की तालीम के मामले में बहुत गंभीर नही है। इस्लाम ने तालीम को पुरुष और महिला सब पर एक समाज फर्ज़ बताया है लेकिन मुस्लिम समाज में आज भी लड़कियों को सुबह होने का इंतज़ार है। तालीम के माहिरिन का कहना है की ये तरीका और सोंच ठीक नही है। समाज को हर कीमत पर लड़कियों को पढ़ाना चाहिए तभी एक बेहतर समाज का निर्माण हो सकता है और मुस्लिम समाज की आर्थिक हालत भी ठीक हो सकती है।

 

मुस्लिम लड़कियों की तालीम को लेकर बदल रहा है समाज।

 

हाल के दिनों में अल्पसंख्यक संगठन जैसे, इमारत-ए-शरिया बिहार, एदार-ए-शरिया बिहार, जमात-ए-इस्लामी जैसे संगठनों ने लड़कियों की तालीम को लेकर एक मुहिम छेड़ी है। लोगों को जागरुक करने की कोशिश की जारही है। उनको बताया जा रहा है कि पुरुष और महिला की तालीम में किसी तरह का कोई भेदभाव नही होना चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा पर काम करने वाले संस्थान भी अपनी तरफ से कोशिशों में जुटे है जिसका असर समाज पर पड़ रहा है।

 

रफ्तार धीमी है लेकिन कामयाबी यकीनी है।

 

बिहार में पिछले दस सालों में लड़कियों की तालीम में काफी बदलाव आया है वो बदलाव मुस्लिम समाज में भी देखा जा रहा है। मुसलमानों का वो तबका जो आर्थिक एतबार से पहले से मज़बुत है वहां किसी तरह का कोई मसला नही है। उनके घरों में लड़कियों की तालीम हो रही है और नौकरियों में उनकी भागीदारी भी बढ़ रही है लेकिन जो आर्थिक तौर से कमज़ोर है वहां तालीम की रफ्तार बहुत ही कम है। ऐसे लोगों को जागरुक करने की कोशिश अकलियती संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शिक्षा पर काम करने वाले संस्थान कर रहे हैं। जानकारों का कहना है की 35 फीसदी आरक्षण का फायदा तो तब मिलेगा जब लड़कियां शिक्षा हासिल करेंगी।

 

I hope guys you like this article on women reservation in Bihar and Muslim girls education in Hindi

 

Also Read –

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

You cannot copy content of this page